Skip to main content

इतिहास हुआ आर्टिकल 370... 4 साल, चार महीने 6 दिन बाद मोदी सरकार के फैसले पर लगी 'सुप्रीम' मुहर

 जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है. 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रभाव को खत्म कर दिया था, साथ ही राज्य को 2 हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था और दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था. 


सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली. सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को बरकरार रखा है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं. इसकी कोई आंतरिक संप्रभुता नहीं है. 


5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रभाव को खत्म कर दिया था, साथ ही राज्य को 2 हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था और दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था. केंद्र के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 23 अर्जियां दी गई थीं, सभी को सुनने के बाद सितंबर में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. 370 हटने के 4 साल, 4 महीने, 6 दिन बाद आज सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने फैसला सुनाया. 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बड़ी बातें

  • राष्ट्रपति को आर्टिकल 370 हटाने का हक. आर्टिकल 370 हटाने का फैसला संवैधानिक तौर पर सही था.
  • संविधान के सभी प्रावधान जम्मू कश्मीर पर लागू होते हैं. ये फैसला जम्मू कश्मीर के एकीकरण के लिए था.
  • अनुच्छेद 370 हटाने में कोई दुर्भावना नहीं थी. 
  • जम्मू कश्मीर में जल्द चुनाव के लिए कदम उठाए जाएं. 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव हों.
  • जम्मू कश्मीर में जल्द राज्य का दर्जा बहाल हो. 
  • आर्टिकल 370 एक अस्थाई प्रावधान था. जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. जम्मू कश्मीर के पास कोई आंतरिक संप्रभुता नहीं थी. 
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लद्दाख को अलग करने का फैसला वैध था.

Comments

Popular posts from this blog

गोगामेड़ी हत्याकांड: सामने आया मोहाली कनेक्शन, हत्या से पहले लूटी कार! पीड़ित बोला- दो को पहचानता हूं

  राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मोहाली कनेक्शन सामने आ रहा है। हत्यारों ने वारदात से पहले 28 नवंबर को मोहाली में एक कार लूटी थी। ऐसा कहना है कि पीड़ित व्यक्ति का। उसने कहा कि हत्या में शामिल दो लोगों को पहचानता हूं। इन्हीं लोगों ने कार लूटी थी।  राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने आरोपियाें को चंडीगढ़ सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया है। इनके तार मोहाली से भी जुड़ रहे हैं। 28 नवंबर को सोहाना थाने के हरभजन सोसाइटी से 400 मीटर दूर ट्रैक्सी चालक जतिंदर सिंह से दो युवकों ने गन पॉइंट पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूटी थी। टैक्सी चालक जतिंदर ने शक जताया है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में जो हत्यारे शामिल हैं, उनमें दो लोगों ने उसकी टैक्सी लूटी थी और उससे 10 हजार रुपये भी छीने थे। वह उनके चेहरे अच्छी तरह पहचानता है। इस मामले में जतिंदर सिंह की शिकायत पर 28 नवंबर को सोहाना थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि मामले में सोहाना पुलिस अभी तक न तो ट...

COVID-19 News in India: Latest Updates and Developments

  Published on December 26, 2023, by HT News Desk India has been closely monitoring the new sub-variant of COVID-19, known as JN.1, and taking necessary measures to control its spread. As of now, India has recorded 628 new COVID-19 cases, out of which 63 cases were found to have the JN.1 sub-variant. The majority of infected individuals are opting for home-based treatment, indicating mild illness. The government has emphasized the importance of ramping up testing and surveillance systems to effectively manage the situation. Decrease in COVID-19 Cases in Kerala In the past 24 hours, Kerala has not reported any new COVID-19 cases. The active cases in the state have decreased to 3,096. This indicates a reduction of 32 active cases from the previous day's count of 3,128. No fatalities were reported in Kerala on this day. However, it is important to continue following preventive measures to prevent a resurgence of cases. Cases of JN.1 Sub-Variant A total of 69 cases of the JN.1 sub-vari...

IND VS PAK T20 World Cup 2024 Match: अमेरिका के इस शहर में होगा भारत-पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला!

  T20 World Cup 2024, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ करते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतऔर पाकिस्तान की टीम आखिरी बार भिड़ी थी। अब अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच मैच का इंतजार फैंस को है।  यहां हो सकता है मुकाबला: अगले साल यानी कि 2024 में भारत और पाकिस्तान की टीम अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भिड़ सकती है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग न्यूयॉर्क सर्विस मिल पूर्व में स्थित है। न्यूयॉर्क सिटी में स्थित इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। फैंस को मैच का इंतजार: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए दूर-दूर से फैंस आते हैं। ऐसे में न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले क्रिकेट फैंस के लिए यहां मैच होना किसी तोहफे से कम नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आपस में इस फॉर्मेट में भिड़ी थी। जहां विराट कोहली न...