Skip to main content

गोगामेड़ी हत्याकांड: सामने आया मोहाली कनेक्शन, हत्या से पहले लूटी कार! पीड़ित बोला- दो को पहचानता हूं

 


राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मोहाली कनेक्शन सामने आ रहा है। हत्यारों ने वारदात से पहले 28 नवंबर को मोहाली में एक कार लूटी थी। ऐसा कहना है कि पीड़ित व्यक्ति का। उसने कहा कि हत्या में शामिल दो लोगों को पहचानता हूं। इन्हीं लोगों ने कार लूटी थी। 

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने आरोपियाें को चंडीगढ़ सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया है। इनके तार मोहाली से भी जुड़ रहे हैं। 28 नवंबर को सोहाना थाने के हरभजन सोसाइटी से 400 मीटर दूर ट्रैक्सी चालक जतिंदर सिंह से दो युवकों ने गन पॉइंट पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूटी थी। टैक्सी चालक जतिंदर ने शक जताया है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में जो हत्यारे शामिल हैं, उनमें दो लोगों ने उसकी टैक्सी लूटी थी और उससे 10 हजार रुपये भी छीने थे। वह उनके चेहरे अच्छी तरह पहचानता है।

इस मामले में जतिंदर सिंह की शिकायत पर 28 नवंबर को सोहाना थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि मामले में सोहाना पुलिस अभी तक न तो टैक्सी ढूंढ पाई थी और न ही लुटेरों का कुछ पता चल पाया था। जतिंदर ने बताया कि उसने सोहाना पुलिस को जानकारी दी है कि दिल्ली क्राइम पुलिस ने जो हत्यारे पकड़े हैं, उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाकर पूछताछ की जाए।

जतिंदर सिंह निवासी सेक्टर-115 मोहाली टैक्सी चलाता है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 28 नवंबर को दो युवकों ने बाकरपुर से आगे एचपी पेट्रोल पंप से राइड बुक की थी। उस समय बुकिंग पर बनी नाम शो हो था। उसने बताया कि उनको सेक्टर-114 में आंसल जंक्शन के अंदर हरभजन सोसाइटी जाना था। दो लोग उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठ गए। उनमें एक युवक आगे बैठा था। टैक्सी ड्राइवर जतिंदर सिंह ने बताया कि जब वह हरभजन सोसाइटी से 400 मीटर पहले सुनसान जगह पर पहुंचे तो पीछे बैठे युवक ने उसे उल्टी आने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवा ली। उसके साथ कंडक्टर सीट पर बैठा युवक उसे पानी देने लगा। काफी देर युवक ने उल्टी का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाकर रखी।

जतिंदर ने कहा कि उसने युवक से कहा कि उनका घर अब पास ही है। वह उसे घर छोड़ देगा, वहां जाकर वह दवा ले लें लेकिन वह नहीं माने। इतनी देर में कंडक्टर सीट पर बैठे युवक ने उस पर पिस्टल तान दी और पीछे वाला युवक भी गाड़ी में बैठकर उसे किरच से डराने लगा।

जतिंदर ने लुटेरों से कहा कि वह उससे पैसे ले लें। उसने उन्हें अपना पर्स दे दिया। उसके पर्स में करीब 10 हजार रुपये थे जो, उन्होंने निकाल लिए। उसके बाद पीछे से गाड़ियां आती दिखाई दीं तो पीछे बैठा युवक बाहर निकला और उसे गाड़ी से खींचकर नीचे उतार दिया।

दोनों उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसने एक राहगीर की मदद से उनका पीछा भी किया लेकिन वह उनके हाथ नहीं आए। पुलिस ने बाद में जतिंदर के बयान पर दो अज्ञात पर कार लूट का मामला दर्ज किया था। जतिंदर ने बताया कि अब तक उसे उसकी गाड़ी नहीं मिली है। उसे शक है कि सुखदेव सिंह की हत्या में शामिल दो लोग उसकी कार लूटकर फरार हुए थे। वह उनका चेहरा पहचानता है।
 
मैं इस मैटर को वैरिफाई करवाता हूं। जतिंदर को मिलने के लिए बुलाया जाएगा और उससे पूरी जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी। - हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2 मोहाली।

Comments

Popular posts from this blog

COVID-19 News in India: Latest Updates and Developments

  Published on December 26, 2023, by HT News Desk India has been closely monitoring the new sub-variant of COVID-19, known as JN.1, and taking necessary measures to control its spread. As of now, India has recorded 628 new COVID-19 cases, out of which 63 cases were found to have the JN.1 sub-variant. The majority of infected individuals are opting for home-based treatment, indicating mild illness. The government has emphasized the importance of ramping up testing and surveillance systems to effectively manage the situation. Decrease in COVID-19 Cases in Kerala In the past 24 hours, Kerala has not reported any new COVID-19 cases. The active cases in the state have decreased to 3,096. This indicates a reduction of 32 active cases from the previous day's count of 3,128. No fatalities were reported in Kerala on this day. However, it is important to continue following preventive measures to prevent a resurgence of cases. Cases of JN.1 Sub-Variant A total of 69 cases of the JN.1 sub-vari...

IND VS PAK T20 World Cup 2024 Match: अमेरिका के इस शहर में होगा भारत-पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला!

  T20 World Cup 2024, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ करते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतऔर पाकिस्तान की टीम आखिरी बार भिड़ी थी। अब अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच मैच का इंतजार फैंस को है।  यहां हो सकता है मुकाबला: अगले साल यानी कि 2024 में भारत और पाकिस्तान की टीम अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भिड़ सकती है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग न्यूयॉर्क सर्विस मिल पूर्व में स्थित है। न्यूयॉर्क सिटी में स्थित इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। फैंस को मैच का इंतजार: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए दूर-दूर से फैंस आते हैं। ऐसे में न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले क्रिकेट फैंस के लिए यहां मैच होना किसी तोहफे से कम नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आपस में इस फॉर्मेट में भिड़ी थी। जहां विराट कोहली न...