IND VS PAK T20 World Cup 2024 Match: अमेरिका के इस शहर में होगा भारत-पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला!
T20 World Cup 2024, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ करते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतऔर पाकिस्तान की टीम आखिरी बार भिड़ी थी। अब अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच मैच का इंतजार फैंस को है।
यहां हो सकता है मुकाबला: अगले साल यानी कि 2024 में भारत और पाकिस्तान की टीम अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भिड़ सकती है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग न्यूयॉर्क सर्विस मिल पूर्व में स्थित है। न्यूयॉर्क सिटी में स्थित इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
फैंस को मैच का इंतजार: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए दूर-दूर से फैंस आते हैं। ऐसे में न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले क्रिकेट फैंस के लिए यहां मैच होना किसी तोहफे से कम नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आपस में इस फॉर्मेट में भिड़ी थी। जहां विराट कोहली ने अकेले दम पर पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को जीत दिला दी थी।
ऐसा रहा है टी-20 रिकॉर्ड: अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी से लगातार मांग की जा रही थी। द गार्डियन की खबर के मुताबिक इस बार भारत और पाकिस्तान की टीम न्यूयॉर्क सिटी में आमने-सामने होने वाली है। भारत और पाकिस्तान अब तक टी-20 में 12 बार एक-दूसरे से भिड़ी है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जहां नौ मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है। वहीं पाकिस्तानी टीम को भारतीय टीम के खिलाफ तीन मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है।

Comments
Post a Comment